Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर की सोना दास का कमाल, स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते 6 स्वर्ण पदक

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित जनता कॉलोनी की युवा तैराक सोना दास ने बिलासपुर में आयोजित 16वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

24 से 25 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सोना ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) और 200 मीटर मेडले रिले स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

सोना की इस उपलब्धि से परिवार, कोच और गुढ़ियारी क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी सफलता को छत्तीसगढ़ की उभरती तैराकी प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Exit mobile version