Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर के टिटोस क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, देर रात पार्टी को लेकर भी उठे सवाल

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नियमों को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार का तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो रायपुर के टिटोस क्लब में आयोजित जन्मदिन समारोह का बताया जा रहा है।

वीडियो में बड़ी संख्या में लोग पार्टी करते नजर आ रहे हैं। दावा है कि रात 12 बजे के बाद भी क्लब में पार्टी और शराब परोसी जा रही थी। जानकारी के मुताबिक धनंजय परिहार टिटोस क्लब के मालिक भी हैं।

वायरल वीडियो में परिहार तलवार से केक काटते दिखाई दे रहे हैं। मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Exit mobile version