Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर निगम में TNC घोटाले का खुलासा: 100 करोड़ के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित

रायपुर नगर निगम में TNC और मार्ग संरचना अप्रूवल के नाम पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। निगम आयुक्त विश्वदीप ने इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जिसकी अध्यक्षता पंकज शर्मा करेंगे।

मामले में आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर फाइलें पास की गईं और बाद में 70 से अधिक खसरा नंबरों से जुड़ी मूल फाइलें गायब कर दी गईं। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने अधिकारियों, बिल्डरों और दलालों की मिलीभगत से अवैध कॉलोनियों को वैध करने का आरोप लगाया है।

जांच में यह भी सामने आया कि जोन-10 से फाइल सीधे TNC विभाग भेजी गई, जिससे कमिश्नर की मंजूरी प्रक्रिया को बायपास किया गया। फिलहाल, जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Exit mobile version