Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में स्वच्छता पर सख्ती, नालों के गंदे पानी पर लगेगी रोक

रायपुर। राजधानी रायपुर को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त विश्वदीप ने करीब 5 घंटे फील्ड में रहकर ड्रेनेज सिस्टम और सरोना डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया। विधायक ने निर्देश दिए कि शहर के नालों का गंदा पानी किसी भी हालत में खारून नदी में न जाए।

सरोना डंपिंग यार्ड में करीब 80 फीसदी सफाई पूरी हो चुकी है, शेष कार्य जल्द पूरा करने और आसपास की शासकीय भूमि का सीमांकन कर नई जनहित योजनाओं का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। चिंगरी और पीहर नालों के निरीक्षण के दौरान नालों के पानी को सीधे एसटीपी तक पहुंचाने की योजना पर जोर दिया गया, जहां उपचारित पानी औद्योगिक इकाइयों को देकर निगम की आय बढ़ाई जाएगी।

महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रायपुर में किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने 75 एमएलडी एसटीपी और स्काडा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

Exit mobile version