रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। रायपुर में आगामी 23 जून 2025 (सोमवार) को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है।
यह रोजगार मेला सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस हेडक्वार्टर, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।
इन कंपनियों में होगी भर्ती
इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की तीन प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी:
- हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विस, रायपुर
- इन्फिनिटी सर्विस, रायपुर
- रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, रायपुर
ये कंपनियां कुल 120 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां करेंगी।
रिक्त पदों की सूची:
- अप्रेंटिस
- एल.पी.ओ.
- सीनियर एग्जीक्यूटिव (एच.आर.)
- फील्ड एसोसिएट
- टेली कॉलर
- सुपरवाइजर
कौन कर सकता है आवेदन?
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास, स्नातक, MBA (एच.आर.)
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी
सैलरी विवरण:
चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और कौशल के अनुसार ₹9,000 से ₹25,000 प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
महत्वपूर्ण निर्देश:
- यह प्लेसमेंट कैंप पूर्णतः निःशुल्क है।
- अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता तथा अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल व सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
- यह अवसर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के युवाओं के लिए खुला है।