Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में 16 साल बाद नई टाउनशिप योजना, पिरदा-तुलसी की 355 एकड़ जमीन पर बनेगा नया डेवलपमेंट प्रोजेक्ट

रायपुर। कौशल्या विहार (पूर्व में कमल विहार) के करीब 16 साल बाद रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने पिरदा-तुलसी में नई टाउनशिप योजना शुरू की है। नवा रायपुर के पास करीब 355 एकड़ में प्रस्तावित इस योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आरडीए ने दोनों गांवों के 879 भू-स्वामियों से दावे-आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

प्रस्तावित टाउनशिप में सड़क, नाली, जलापूर्ति, सीवरेज, बिजली और पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित होंगे और निजी निवेश की भी संभावना रहेगी।

आरडीए के अनुसार, जमीन के विकास के बाद भू-स्वामियों को उनके हिस्से की 40 प्रतिशत विकसित भूमि वापस दी जाएगी। दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद योजना के अगले चरण पर काम शुरू होगा। प्राधिकरण का लक्ष्य पूरी प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करने का है।

Exit mobile version