रायपुर: राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी चल समारोह को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। शहर में शाम 6 बजे से झांकी समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
- शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक
- आश्रम तिराहा से शारदा चौक / जयस्तंभ चौक
- सुभाष नगर चौक – मौदहापारा से जयस्तंभ चौक
- फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली
- बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली
- लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना
- बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना
- कंकालीपारा से सदर बाजार – कोतवाली मार्ग
श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
झांकी देखने आने वाले लोगों के लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर पार्किंग जोन तय किए गए हैं:
- पंडरी की ओर से: मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियां।
- सिविल लाइन की ओर से: शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम।
- टिकरापारा और कालीबाड़ी की ओर से: सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान।
- गुढ़ियारी और समता कॉलोनी की ओर से: भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट।
- सुंदरनगर और रायपुरा की ओर से: लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करें।

