रायपुर। शहर में ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया गया है, जिस पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए जाम की सूचना दी जा सकती है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से नजदीकी यातायात टीम को अलर्ट किया जाएगा, जो मौके पर पहुंचकर जाम को जल्द साफ करेगी। इसके साथ ही अब सड़कों की निगरानी के लिए Google Maps का भी उपयोग किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखी जा सके।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जाम की स्थिति में हेल्पलाइन का उपयोग करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग करें।



