Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

उरला की विजय ट्रांसमिशन फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरकर ग्रामीण श्रमिक की मौत

धरसींवा। रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित विजय ट्रांसमिशन फैक्ट्री में हादसे में स्थानीय ग्रामीण श्रमिक रामजी निषाद की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रामजी करीब 30 फीट की ऊंचाई पर क्रेन का काम कर रहा था। क्रेन बंद करने के बाद किसी के उसे दोबारा चालू करने से हादसा हुआ।

रामजी की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक की पत्नी गर्भवती हैं और उनका चार साल का बेटा भी है। ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर धरना देकर मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विजय ट्रांसमिशन में एक महीने के भीतर यह दूसरा हादसा है। वहीं उरला क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में तीन फैक्ट्रियों में गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। श्रमिक नेता राज सिंह हाड़ा ने फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था की कमी और PF-ESIC जैसी सुविधाएं नहीं मिलने के आरोप लगाए हैं। मौके पर पुलिस मौजूद है और ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है।

Exit mobile version