Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

वीआईपी रोड फुंडहर चौक पर बनेगा ओवरपास, 56 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

रायपुर। वीआईपी रोड रायपुर पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत ने जानकारी दी कि इस परियोजना के लिए 5607.35 लाख रुपये (करीब 56 करोड़ रुपये) स्वीकृत किए गए हैं।

यह मार्ग स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर और नया रायपुर को जोड़ने वाला प्रमुख कनेक्टिविटी कॉरिडोर है। एयरपोर्ट, माना और आसपास के क्षेत्रों से शहर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की अधिकता के कारण यहां अक्सर भारी ट्रैफिक दबाव बना रहता है।

ओवरपास निर्माण के बाद फुंडहर, माना, टेमरी और धरमपुरा सहित आसपास के इलाकों के तीन लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे यातायात अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा, साथ ही जाम की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद राजधानी के ट्रैफिक प्रबंधन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और आम नागरिकों को रोजाना की आवाजाही में राहत मिलेगी।

Exit mobile version