रायपुर वीआईपी रोड पर ओवरपास को मंजूरी, फुंडहर चौक पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

रायपुर। राजधानी के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल वीआईपी रोड पर अब ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। फुंडहर चौक पर ओवरपास निर्माण के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 5607.35 लाख रुपये, यानी करीब 56 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह मार्ग स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट और नया रायपुर को जोड़ने वाला प्रमुख कनेक्टिविटी रूट है। नया रायपुर, एयरपोर्ट, माना और आसपास के क्षेत्रों से शहर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की अधिकता के कारण यहां हमेशा ट्रैफिक का दबाव बना रहता है।

फुंडहर चौक पर ओवरपास बनने से फुंडहर, माना, टेमरी और धरमपुरा समेत आसपास के इलाकों के तीन लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे यातायात अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा, साथ ही जाम की समस्या में भी काफी हद तक कमी आने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author