Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में जल संकट गहराया: खम्हारडीह में कई दिनों से पानी सप्लाई ठप

रायपुर। भीषण गर्मी के बीच राजधानी रायपुर में जलसंकट गंभीर होता जा रहा है। खम्हारडीह बस्ती के सतनाम चौक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है, जिससे लोग भारी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से पानी की किल्लत झेल रहे हैं।

इलाके में नलों में पानी नहीं आ रहा, जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भटकना पड़ रहा है। टैंकरों की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं है, जिससे सभी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा।

बस्तीवासियों का आरोप है कि हर साल गर्मी में ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

Exit mobile version