Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर के कई इलाकों में 11 जून को शाम की जलापूर्ति रहेगी बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडरों के संधारण कार्य के चलते 11 जून 2026 को राजधानी के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत लाइन और अंडरग्राउंड केबल से जुड़े तकनीकी कार्यों के कारण इंटेकवेल तथा 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे। इसके चलते इन संयंत्रों से जुड़े 42 जलागारों में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी।

डंगनिया, गुढ़ियारी, शंकर नगर, तेलीबांधा, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कबीर नगर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, जोरा, रायपुरा, देवेंद्र नगर समेत कई इलाकों में 11 जून की सुबह जलापूर्ति के बाद शाम को पानी नहीं मिलेगा।

विभाग के अनुसार 12 जून की सुबह से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी। वहीं अन्य जलागारों और पावर पंपों से पानी की आपूर्ति नियमित जारी रहेगी।

Exit mobile version