Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर के प्रवीर सिंह का जलवा, जीते दो वर्गों में गोल्ड

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज के कक्षा 10वीं के छात्र प्रवीर सिंह ने माना स्थित शूटिंग रेंज में आयोजित राज्य स्तरीय 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता के जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया है।

प्रवीर सिंह इससे पहले इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर पब्लिक स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में भी राजकुमार कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते अब उनका चयन आईसीएसई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित होगी।

उनकी इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों ने भी प्रवीर की सफलता पर खुशी जताई और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद व्यक्त की।

Exit mobile version