रायपुर: राजधानी रायपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पैरोल जंपर कुख्यात अपराधी राजा बैझड़ को गिरफ्तार किया है। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मोती नगर की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजा बैझड़ कोविड काल के दौरान पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वह वापस जेल नहीं लौटा था। पुलिस पिछले काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस टीम राजा बैझड़ को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में प्रधान आरक्षक महेश नेताम, आरक्षक असवन साहू और सुनील पाठक शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजा बैझड़ पर कई गंभीर अपराधों के आरोप लगे हुए हैं।
एडिशनल एसपी डी आर पोर्ते ने बताया कि पुलिस ने राजा बैझड़ को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।