रायपुर। कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल आज पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन भी विभागीय कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। इसमें विभाग की प्रमुख योजनाओं, गतिविधियों और अब तक की उपलब्धियों से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी।

