Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शासकीय राजीव लोचन पीजी कॉलेज, राजिम को शोध केंद्र की मान्यता

गरियाबंद जिले के शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम ने शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा राजनीति विज्ञान विषय में शोध केंद्र के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय का आदेश 27 फरवरी 2026 को जारी हुआ।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस शोध केंद्र के शुरू होने से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय अनुसंधान के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल छात्र हित में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

नई शिक्षा नीति (NEP) में अनुसंधान और नवाचार को प्राथमिकता दी गई है, और महाविद्यालय ने इसी दिशा में यह कदम बढ़ाया है। साथ ही हिंदी विषय में भी शोध केंद्र की मान्यता के लिए प्रयास जारी हैं।

इस उपलब्धि के पीछे प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. समीक्षा चंद्राकर, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री एम. एल. वर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक श्रीमती श्वेता खरे और सहायक प्राध्यापक सुश्री मनीषा भोई सहित पूरे महाविद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सुश्री छाया राही और नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष श्री महेश यादव ने महाविद्यालय को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version