राजिम कुंभ मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए रायपुर–राजिम के बीच चलेंगी मेमू स्पेशल ट्रेनें

रायपुर | राजिम कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे 1 से 15 फरवरी तक रायपुर–राजिम के बीच 2 मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें मंदिर हसौद, नया रायपुर (CBD), केंद्री, अभनपुर और मानिकचोरी होते हुए राजिम तक संचालित होंगी।

पहली मेमू ट्रेन रायपुर से सुबह 11:55 बजे और दूसरी दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेनें राजिम से दोपहर 2 बजे और रात 8:30 बजे चलेंगी। रेलवे ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना उसका मुख्य उद्देश्य है।

You May Also Like

More From Author