राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने 6 राज्यों में उम्मीदवार घोषित किए, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को टिकट

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए 6 राज्यों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी नेतृत्व ने उम्मीदवारों के चयन में संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखा है। लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से पार्टी से जुड़ी सक्रिय कार्यकर्ता हैं और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी हैं।

राज्यसभा की इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि के अनुसार शुरू की जाएगी।

You May Also Like

More From Author