पिथौरा। पिथौरा के रामदर्शन पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रक्षाबंधन मनाया। आदित्य शर्मा, नितेश साहू, पुष्पराज ध्रुव और जयश बरिहा को राष्ट्रपति के सानिध्य में राखी बंधवाने का अवसर मिला। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल जोगिंद्र मेहर भी मौजूद रहे।
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राष्ट्रपति ने बच्चों से आत्मीयता से पूछा कि वे कहां से आए हैं। बच्चों ने जवाब दिया- “छत्तीसगढ़।” इस पर राष्ट्रपति ने मुस्कुराते हुए कहा, “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”, जिससे माहौल यादगार बन गया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, करीब चार वर्ष पहले शुरू हुआ रामदर्शन पब्लिक स्कूल इस उपलब्धि के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है। राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन मनाने का यह अनुभव विद्यार्थियों और पूरे पिथौरा के लिए गौरव का क्षण बन गया।


