Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रामनवमी पर छत्तीसगढ़ में 26 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। गुरुवार को सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंक भी बंद रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 के तहत घोषित किया गया है।

बताया जा रहा है कि बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर बैंकों में भी रामनवमी के दिन अवकाश घोषित करने की मांग की थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

Exit mobile version