India & World Today | Latest | Breaking News –

ISKCON Ram Navami : इस्कॉन रायपुर में रामनवमी महा महोत्सव का आयोजन

Raipur : 17 अप्रैल 2024 को इस्कॉन रायपुर में रामनवमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। श्री राम नवमी के अवसर पर परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज ने छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों जैसे दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर, कांकेर, रायपुर से आए 100 से भी ज्यादा भक्तों को हरिनाम की दीक्षा दी और उन्हें गौड़ीय वैष्णव परंपरा से जोड़ा।

परम पूज्य भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज ने दीक्षित भक्तों को 16 माला जप करने को कहा, और चार नियमों का पालन करने को कहा। इस्कॉन के दीक्षित भक्त 4 नियमों का पालन करने के लिए मांसाहार, जुआ, नशा जिसमें चाय कॉफी भी है और अवैध संबंध का त्याग करते हैं। दीक्षित भक्त केवल भगवान को अर्पित प्रसाद ही ग्रहण करते हैं।

इस अवसर पर श्रीमान मिथिलापति प्रभु ने रामकथा में भगवान के मनमोहक बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के पश्चात श्री श्री सीता राम लक्ष्मण हनुमान जी का अभिषेक किया गया। भगवान श्री श्री राधा रासबिहारी जी, श्री श्री सीताराम लक्ष्मण हनुमान, श्री श्री गौर निताई भगवान को 56 भोग अर्पित किया गया, जिसके पाश्चात 2000 से भी अधिक भक्तों ने भगवान के महा प्रसाद का आनंद लिया ।

रामनवमी के अवसर पर इस्कॉन रायपुर में दर्शन सुबह से लेकर रात्रि 9 बजे तक खुला रहा और भक्तों ने रात्रि में दर्शन बंद होने तक भगवान श्री रामचंद्र के भजन गाए तथा कीर्तन का आनंद लिया ।

Exit mobile version