रमन सिंह का अमित शाह को पत्र, नक्सलवाद खत्म होने पर जताया आभार

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नक्सलवाद से मुक्ति पर आभार जताया है। उन्होंने 31 मार्च 2026 को ऐतिहासिक दिन बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और अमित शाह के दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।

पत्र में रमन सिंह ने कहा कि दशकों से नक्सलवाद ने देश और खासकर बस्तर क्षेत्र को प्रभावित किया, लेकिन अब मजबूत रणनीति और इच्छाशक्ति से इस समस्या पर नियंत्रण पाया गया है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले इस मुद्दे पर अपेक्षित सहयोग और ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने विश्वास जताया कि अब बस्तर में विकास का नया दौर शुरू होगा, जिससे आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार, शिक्षा और बेहतर जीवन के अवसर बढ़ेंगे। अंत में उन्होंने केंद्र सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे राष्ट्र की बड़ी उपलब्धि बताया।

You May Also Like

More From Author