बस्तर को जल्द मिलेगी रेल कनेक्टिविटी, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

भानुप्रतापपुर। बस्तर को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने भानुप्रतापपुर पहुंचकर रावघाट रेल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और शेष काम जल्द पूरा कर रावघाट तक रेल संचालन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद जगदलपुर तक रेल लाइन विस्तार का कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जबकि अन्य ट्रेनों में भी जल्द डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

You May Also Like

More From Author