Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में 1 से 3 जुलाई तक राशन दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 से 3 जुलाई तक राशन कार्डधारियों को उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न नहीं मिलेगा। इस दौरान प्रदेश की सभी राशन दुकानें बंद रहेंगी। इसका कारण विभागीय डाटाबेस को नए क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित किया जाना है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर सचिव ने 28 जून को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में खाद्यान्न पोर्टल को छोड़कर सभी विभागीय ऑनलाइन कार्यवाही राज्य डाटा सेंटर में स्थित विभागीय सर्वर के माध्यम से किया जा रहा है। लेकिन एसडीसी सर्वर में लगातार आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए नया क्लाउड सर्वर एनआईसी के माध्यम से किराए पर लिया गया है। इसमें विभागीय डाटाबेस को स्थानांतरित किया जाएगा। इसके कारण एसडीसी स्थित विभागीय सर्वर तीन दिन तक बाधित रहेगा।

आदेश में यह भी कहा गया है कि नए क्लाउड सर्वर पर डाटाबेस के स्थानांतरण के बाद नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

Exit mobile version