रायपुर पहुंची RCB टीम पर चढ़ा छत्तीसगढ़ी रंग, खिलाड़ियों ने लिया लोक संस्कृति का आनंद

रायपुर। आईपीएल मुकाबलों के लिए रायपुर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग चढ़ गया। खिलाड़ियों ने कांदा भाजी, चरोटा भाजी, रागी के व्यंजन और बस्तर के तिखुर शरबत का स्वाद लिया। साथ ही पारंपरिक संगीत, लोक नृत्य और आदिवासी कला का आनंद भी उठाया।

आरसीबी टीम मायरा रिजॉर्ट में ठहरी हुई है और 10 मई को मुंबई इंडियंस व 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम मेफेयर होटल में रुकी है। मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा, नीता अंबानी और अनंत अंबानी समेत कई वीआईपी के रायपुर आने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author