कवर्धा। कबीरधाम जिले के लालमाटी गांव में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। एक आदिवासी महिला ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उसके बीमार बेटे को ईसाई धर्म अपनाने पर स्वस्थ होने का भरोसा दिया गया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। महिला का कहना है कि बाद में मूल धर्म में लौटने की इच्छा जताने पर उसे जेल भेजने की धमकी भी दी गई।
वहीं चंगाई सभा में जबरन धर्मांतरण के आरोपों को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध किया। दूसरी ओर ईसाई समुदाय के लोगों ने विरोध के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

