महाशिवरात्रि मेले में धार्मिक विवाद, हिंदू संगठनों का विरोध, दुकानदारों पर लगाए गंभीर आरोप

दुर्ग.पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के देव बलौदा स्थित शिव मंदिर के सामने लगे पांच दिवसीय मेले में धार्मिक विवाद सामने आया है। बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच ने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम दुकानदार हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें व उनसे जुड़े कपड़े बेच रहे थे और हिंदू नामों से दुकानें चला रहे थे।

महाशिवरात्रि मेले के दौरान संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि कुछ दुकानों को बंद कराया गया और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। एक महिला विक्रेता द्वारा “जय श्री राम” नारा लगाने से इनकार करने पर भी विवाद बढ़ गया।

घटना के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रशासन का कहना है कि मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र में सौहार्द बना रहे।

You May Also Like

More From Author