Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बीजापुर के नक्सल कोर एरिया कर्रेगुट्टा हिल्स में फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस 2026 पर रचा गया इतिहास

बीजापुर।गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर जिले के अंदरूनी नक्सल प्रभावित इलाकों में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। माओवादियों के कोर एरिया माने जाने वाले कर्रेगुट्टा हिल्स की लगभग 5000 फीट ऊंचाई पर स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प में सुरक्षाबलों ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया।

जिस इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ करीब एक माह तक लगातार अभियान चलाया था, आज उसी धरती पर लोकतंत्र, शांति और विश्वास की जीत का उत्सव मनाया गया। 77वें गणतंत्र दिवस पर यह दृश्य न केवल ऐतिहासिक रहा, बल्कि क्षेत्र में बदलते हालातों का सशक्त प्रतीक भी बना।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में सुरक्षाबलों के साथ जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति के माहौल में हिस्सा लिया। नवीन सुरक्षा कैम्पों में ग्रामीणों और बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, जिसमें वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कभी भय और अस्थिरता के साये में रहने वाले इन गांवों में अब शांतिपूर्ण वातावरण नजर आया। ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ध्वजारोहण किया। यह आयोजन केवल राष्ट्रीय पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में शांति, भरोसे और लोकतंत्र की मजबूत होती जड़ों का स्पष्ट संदेश भी था।

Exit mobile version