Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पेंशन बंद होने के विरोध में सीनियर प्रोफेसरों का धरना, दुर्गा महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन

रायपुर। अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने पेंशन बंद किए जाने के विरोध में दुर्गा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शन में रायपुर के साथ बिलासपुर, अंबिकापुर और भिलाई के सेवानिवृत्त शिक्षक भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने 1 सितंबर 2026 को जारी पेंशन संबंधी आदेश का विरोध करते हुए व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उनका कहना है कि करीब 37 वर्षों से पेंशन का लाभ मिल रहा था और अचानक रोक लगाए जाने से बुजुर्ग शिक्षकों के सामने आर्थिक और चिकित्सा संबंधी परेशानियां खड़ी हो गई हैं।

Exit mobile version