Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर समीक्षा बैठक, शुल्क पुनर्निर्धारण और व्यवस्था सुधार पर जोर

रायपुर। बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण और वर्ष 2025-26 के लिए शुल्क दरों के पुनर्निर्धारण को लेकर संभागायुक्त महादेव कावरे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर, सीएमएचओ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और सर्विस प्रोवाइडर के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में वेस्ट प्रबंधन व्यवस्था, शुल्क निर्धारण, पंजीयन प्रक्रिया और एनओसी सरलीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सुझावों में प्रति बेड के बजाय वेस्ट के वजन के आधार पर शुल्क तय करने, पंजीयन प्रक्रिया सरल बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों को शीघ्र जोड़ने पर जोर दिया गया।

संभागायुक्त ने सभी सुझावों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का सुरक्षित निस्तारण जनस्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही लंबित पंजीयन वाले स्वास्थ्य संस्थानों का जल्द पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version