Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर : बाइक जलकर खाक, कार के उड़े परखच्चे

Balod : बालोद शहर के शिवनाथ कॉम्प्लेक्स के पास एक कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

घायल युवक का नाम देवराज निषाद है, जो ग्राम सांकरी (पैरी) का निवासी है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने देवराज को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद देवराज सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं, कार में सवार जितेंद्र साहू और उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

Exit mobile version