Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

शादी से लौट रहे दूल्हे के दोस्तों के साथ सड़क हादसा, एक साथ उठी 9 अर्थी

Rajgarh : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के डूंगरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह में शामिल होने के बाद दूल्हे के दोस्त राजस्थान लौट रहे थे, तभी उनकी कार की टक्कर एक ट्राले से हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और 1 अन्य घायल हो गया।

हादसे में सभी मृतक राजस्थान के इकलेरा गांव के रहने वाले थे। वे एक साथ शादी समारोह में शामिल होने मध्य प्रदेश गए थे।

शादी समारोह खत्म होने के बाद, दूल्हे के दोस्त रात में ही अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार एक ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां 7 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल का इलाज जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इकलेरा गांव में सभी मृतकों की एक साथ अर्थी उठी। पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है।

Exit mobile version