बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मस्तूरी ब्लॉक के आमाकोनी से बहतरा तक बनी करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मुरूम की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया गया और घटिया सामग्री से काम कराया गया। स्थिति यह है कि सड़क की डामर परत हाथ से ही निकल रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सड़क निर्माण का ठेका पीडब्ल्यूडी एजेंसी द्वारा ठेकेदार अतुल शुक्ला को दिया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद जनप्रतिनिधि और पंचायत पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कर निर्माण कार्य की तकनीकी जांच की मांग की है।
वीडियो :-

