Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

RTE के तहत दूसरे चरण के दाखिले 1 जुलाई से, अभी भी 189 सीटें खाली

कोरबा। जिले में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत नर्सरी और कक्षा पहली में नि:शुल्क दाखिले की दूसरी चरण की प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। पहले चरण में अपेक्षित संख्या में प्रवेश नहीं होने के कारण अभी भी जिले में 189 सीटें खाली हैं।

आरटीई में घटती रुचि के कारण खाली रह गई सीटें
पहले चरण में आरटीई के तहत 1901 सीटों पर 7000 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1712 बच्चों का दाखिला हुआ। 189 सीटें अब भी खाली हैं। नियमों की जटिलता, पसंदीदा स्कूल न मिलने और स्वामी आत्मानंद स्कूलों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते कई अभिभावकों ने आरटीई के विकल्प को नज़रअंदाज़ कर दिया है।

फैक्ट फाइल:

क्यों नहीं भर पा रहीं सीटें?

दूसरे चरण की प्रमुख तिथियां:

कैसे मिलेगा दाखिला?
पूरा दाखिला ऑनलाइन प्रक्रिया और लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होगा। रायपुर से सॉफ़्टवेयर द्वारा लॉटरी निकालकर स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

दस्तावेज़ ज़रूरी होंगे:

आवेदन के लिए शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन सिर्फ 3.5 से 6.5 वर्ष की उम्र के पात्र बच्चों के लिए ही मान्य होंगे।

Exit mobile version