रायपुर। नवा रायपुर में मंत्रालय कर्मचारियों को ले जा रही बस में आग लगने की घटना के बाद परिवहन विभाग ने स्टाफ बसों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कुछ बसें निर्धारित फिटनेस मानकों पर खरी नहीं उतरीं और उन्हें अनफिट पाया गया।
बसों की तकनीकी स्थिति सामने आने के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले कर्मचारी संघ ने भी बसों की खराब हालत और नियमित जांच नहीं होने की शिकायत की थी। बस में आग लगने की घटना के बाद प्रशासन ने सभी स्टाफ बसों का तकनीकी परीक्षण कराने और अनफिट वाहनों को सेवा से हटाने के निर्देश दिए हैं।


