Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CBI छापेमारी के दौरान हंगामा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पुराने निवास पर CBI की कार्रवाई के दौरान माहौल गरमा गया। निवास के बाहर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हो गई।

CBI की दबिश के दौरान सीएसपी हरीश पाटिल के नेतृत्व में 4 थानों के टीआई और करीब 100 पुलिस जवान तैनात थे। इस बीच कांग्रेस पार्षद के पति लाभेश मंदरकर और जामुल टीआई कपिल देव पांडेय के बीच तीखी बहस के बाद धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

इससे पहले भी जब ED ने भूपेश बघेल के घर छापा मारा था, तब भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और अधिकारियों की गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया था।

गौरतलब है कि CBI ने आज सुबह रायपुर और भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा, IPS शेख आरिफ, IPS आनंद छाबड़ा, IPS अभिषेक पल्लव, IPS प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव, एडिशनल एसपी अभिषेक महेश्वरी, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के ठिकानों पर छापेमारी की।

https://khabarmitan.com/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-26-at-10.19.40-AM.mp4
Exit mobile version