Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में “रुद्र सेना” और “रुद्र शक्ति” का शुभारंभ, सनातन जागरण पर जोर

रायपुर। हनुमान जयंती के अवसर पर राजधानी में “रुद्र सेना” और “रुद्र शक्ति” के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा मौजूद रहे।

यह संगठन सनातन धर्म की सेवा, मठ-मंदिरों के संरक्षण और वेद-उपनिषदों की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। “रुद्र सेना” युवकों को धर्म और राष्ट्रभाव से जोड़ने पर केंद्रित है, जबकि “रुद्र शक्ति” युवतियों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी।

इस अभियान के प्रेरणास्रोत स्वामी राजीव लोचन दास हैं। संयोजक महंत सुरेंद्र दास ने इसे सनातन के पुनर्जागरण का अभियान बताया। वहीं डॉ. सौरव निर्वाणी ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़कर राष्ट्र निर्माण को नई दिशा देना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version