ग्रामीण जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 पुलिसकर्मियों का तबादला

रायपुर। ग्रामीण जिला पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने 27 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

तबादला सूची में 5 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 11 प्रधान आरक्षक/हवलदार और 11 आरक्षक शामिल हैं। आदेश के मुताबिक सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

You May Also Like

More From Author