रायपुर में एस. जयशंकर का संबोधन, युवाओं को वैश्विक सोच अपनाने की सलाह

रायपुर। विदेश मंत्री एस. जयशंकर रायपुर पहुंचे और नया रायपुर स्थित आईआईएम रायपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बदलती वैश्विक परिस्थितियों में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय घटनाएं सीधे करियर और जीवन को प्रभावित करती हैं, इसलिए युवाओं को वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था की समझ होना जरूरी है। भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और कठिन परिस्थितियों में भी स्थिरता बनाए रखी है।

जयशंकर ने बुनियादी ढांचे, डिजिटल विकास और आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में प्रगति से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।

You May Also Like

More From Author