Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सचिन तेंदुलकर का बस्तर दौरा: दंतेवाड़ा में मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन, युवाओं को मिली नई प्रेरणा

रायपुर। भारत रत्न Sachin Tendulkar बुधवार को बस्तर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार गांव में मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इसे बदलते बस्तर की सशक्त तस्वीर बताया और कहा कि यह पहल युवाओं को नए अवसर और आत्मविश्वास देगी।

कार्यक्रम के दौरान सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के साथ खेल गतिविधियों में भाग लिया और उन्हें खेल व अनुशासन के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर खेल सुविधाएं जरूरी हैं और सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और समर्पण अहम हैं।

Sachin Tendulkar Foundation और Mann Deshi Foundation के सहयोग से शुरू इस पहल के तहत क्षेत्र के 50 गांवों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और इसे बस्तर के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

Exit mobile version