Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सचिन तेंदुलकर का छत्तीसगढ़ दौरा: दंतेवाड़ा में बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट

रायपुर: क्रिकेट लीजेंड Sachin Tendulkar 22 अप्रैल को सपरिवार छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे अबूझमाड़ क्षेत्र से सटे इंद्रावती नदी किनारे स्थित ग्राम छिंदनार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेलेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी मौजूद रहेंगे।

यह दौरा Sachin Tendulkar Foundation की पहल से जुड़ा है, जो दंतेवाड़ा में ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने और बच्चों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। पहले नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में अब सामान्य स्थिति बनने के बाद सचिन का यह दौरा खास माना जा रहा है।

हाल ही में फाउंडेशन की टीम ने छत्तीसगढ़ का दौरा कर स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान डॉ. अंजली तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, बच्चों की शिक्षा और जीवनशैली को करीब से समझा था।

Exit mobile version