Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सक्ती पुलिस ने बड़े सटोरिया गिरफ्तार किए, 8 मोबाइल और 2 लैपटॉप जब्त

Sakti : पुलिस ने वर्षों बाद सटोरियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सट्टा बाजार से एक बड़े सटोरिए को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके तीन सहयोगी भी हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने सटोरियों के पास से 8 मोबाइल और 2 लैपटॉप भी जब्त किए हैं जिनका उपयोग वे लाइन सट्टा के लिए करते थे।

गिरफ्तार किए गए लोगों में दुजराम, विमल दास, शिवम दास और राहुल अग्रवाल शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

सक्ती एसपी का कहना है कि कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है और उनके पास अभी भी कई बड़े सटोरियों की लिस्ट है। जल्द ही रंगे हाथ सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। सक्ती नगर के ही 15 बड़े सटोरिए अभी भी पुलिस की रडार में हैं।

सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि सक्ती में पिछले कई दिनों से IPL सट्टा संचालित होने की खबर मिल रही थी। इसी कड़ी में मुख्यबोधक से सूचना मिली कि नगरदा निवासी दुजेराम अपने मोबाइल से ऑनलाइन दांव लगवा रहा है, जो कि ग्राम सोंठी आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दुजेराम को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दुजराम ने बताया कि वह सोंठी निवासी विमल दास के अंडर काम करता है, जो सट्टे का गेम उससे लेकर खाईवाली करता है। पुलिस टीम ने सोंठी निवासी विमल दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। विमल दास ने खुलासा किया कि शिवम दास नाम का व्यक्ति, सट्टे का बड़ा रैकेट चला रहा है, जिससे वह जुड़ा हुआ है। शिवम दास कोरबा में किराए के मकान से सट्टे का ऑनलाइन कारोबार चला रहा था।

पुलिस टीम ने तत्काल कोरबा रवाना होकर शिवम दास को शारदा विहार कोरबा के एक मकान में आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल और लैपटॉप से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सक्ती निवासी राहुल अग्रवाल के लिए बुकी का काम करता है और उसी के दिए मोबाइल, लैपटॉप पर मैच के दौरान पूरे मैच और सेशन अनुसार दांव लेता है। शिवम दास की निशानदेही पर पुलिस ने सक्ती निवासी राहुल अग्रवाल को भी पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि आज के समय में सटोरिए इतने तेज हो गए हैं कि पुलिस से बचने के लिए सारे हथकंडे अपनाते हैं। पुलिस मोबाइल ट्रेस न कर पाए इसलिए मोबाइल में बिना सिम के वाईफाई के माध्यम का उपयोग करते हैं। राहुल अग्रवाल के पास से पुलिस को 2 लैपटॉप सहित 8 मोबाइल और हिसाब किताब के पर्चे मिले। सभी आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसपी बदलने के बाद सटोरियों की बिगड़ी सेटिंग

छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद जिले में नई एसपी अंकिता शर्मा को भेजा गया है, जिनके आने के बाद से जुआ, सट्टा और नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। इससे पहले सटोरिए बेखौफ अपना कारोबार चला रहे थे। सरकार में बैठे मंत्री और उनके अधिकारी बड़े तो दूर बड़े तो दूर छोटे सटोरियों को भी पकड़ने में कांपते थे की कही उनका तबादला न हो जाए.

Exit mobile version