नकली दवाओं का ‘डेथ नेटवर्क’: दवा कारोबारी के घर 50 लाख की मेडिसिन जब्त, बेटे के मोबाइल ने खोला राज

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली दवाओं के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। एक स्थानीय दवा कारोबारी के घर पर दी गई दबिश में करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई जिले में अब तक की सबसे बड़ी औषधि छापेमारी मानी जा रही है।

बेटे के मोबाइल से खुला बड़ा राज

इस पूरे काले कारोबार का खुलासा कारोबारी के बेटे के मोबाइल फोन से हुआ। जाँच के दौरान पुलिस को मोबाइल में ऐसे कई चैट, वॉयस रिकॉर्डिंग और ट्रांजेक्शन डिटेल्स मिले, जो सीधे तौर पर नकली दवाओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े थे। इन सबूतों से यह भी पता चला कि ये नकली दवाइयां न केवल जिले में, बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी सप्लाई की जा रही थीं।

लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज

इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि ड्रग विभाग के कुछ अधिकारी लंबे समय से इस गड़बड़ी को नज़रअंदाज़ कर रहे थे। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खानापूर्ति करने वाले 4 अधिकारियों को चिन्हित किया है, जिनके खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मामले की बड़ी बातें:

बरामदगी: 50 लाख रुपये की एंटीबायोटिक और पेनकिलर जैसी नकली दवाइयां।

कनेक्शन: अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने के मिले संकेत।

कार्रवाई: कारोबारी गिरफ्तार, अधिकारियों पर विभागीय जांच शुरू।

You May Also Like

More From Author