निर्माण कार्यों की आईडी नहीं मिलने पर सरपंचों का अल्टीमेटम, 7 दिन में समाधान नहीं तो चक्काजाम

कोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के जनपद सदस्यों और सरपंच संघ ने निर्माण कार्यों की आईडी जारी नहीं होने के विरोध में प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर जनपद कार्यालय में तालाबंदी, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर चक्काजाम और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि निर्माण कार्यों की आईडी नहीं मिलने से कार्यों की प्रगति और भुगतान की जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे पहले भी जनपद सदस्य सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार कर चुके हैं और कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

सरपंच संघ ने स्पष्ट किया है कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author