Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

स्कूलों में प्राचार्य होंगे आवारा कुत्तों के प्रबंधन के नोडल अधिकारी

रायपुर। प्रदेश के सभी स्कूलों में अब प्राचार्य और प्रधान पाठक आवारा कुत्तों के प्रबंधन के नोडल अधिकारी होंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि स्कूल परिसर के आसपास दिखने वाले आवारा कुत्तों की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम के डॉग कैचर अधिकारियों को देनी होगी।

स्कूल प्रबंधन को कुत्तों के प्रवेश रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी होगी। किसी बच्चे के कुत्ता काटने पर संस्था प्रमुख तुरंत उसे निकट के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य शासन ने आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए कई विभागों—नगरीय प्रशासन, पंचायत विभाग, पशुधन, स्वास्थ्य, शिक्षा और एनआईसी—को जिम्मेदारी सौंपी है।

Exit mobile version