India & World Today | Latest | Breaking News –

महिला कोटवार ने मांगी स्कूटी, सुशासन तिहार में दिया आवेदन, सोशल मीडिया पर मचा हलचल

तखतपुर (बिलासपुर)। सुशासन तिहार शिविर के दौरान तखतपुर के ग्राम पंचायत केकती की महिला कोटवार रुही बाई का एक अनोखा आवेदन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। रुही बाई ने शासन से स्कूटी की मांग करते हुए कहा कि मुनादी के कार्य में उन्हें रोज लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे काफी समय और ऊर्जा खर्च होती है।

उन्होंने तर्क दिया कि गांव बड़ा होने के कारण पैदल मुनादी करना कठिन हो जाता है और स्कूटी मिलने से उनका काम न केवल आसान होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। उनकी यह मांग अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जहां लोग इसे एक व्यावहारिक और सशक्त पहल बता रहे हैं।

इस संबंध में तहसीलदार पंकज सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित सुशासन तिहार शिविर में मिले आवेदन को उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया है। अभी तक इस पर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है, लेकिन यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की जमीनी चुनौतियों को उजागर करता है।

Exit mobile version