Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

18 और 19 जुलाई को रद्द रहेंगी 8 पैसेंजर ट्रेनें, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को 18 और 19 जुलाई को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

रद्द ट्रेनों में रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, रायपुर-कोरबा, कोरबा-रायपुर, रायपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-रायपुर और बिलासपुर-गेवरा रोड रूट की मेमू व पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

इसके अलावा 18 और 19 जुलाई को गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से संचालित होगी और गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी। वहीं झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी तथा बिलासपुर-गोंदिया सेक्शन में रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Exit mobile version