अबूझमाड़ में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: सुरक्षा बलों ने भूमिगत ठिकाना किया ध्वस्त

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके एक भूमिगत ठिकाने को नष्ट कर दिया। सोनपुर थाना क्षेत्र के काकुर इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों को यह अंडरग्राउंड संरचना मिली, जिसका उपयोग नक्सली बैठक, छिपने और गतिविधियों के संचालन के लिए करते थे।

स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई कर पूरे ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों के सुरक्षित ठिकानों पर बड़ा असर पड़ा है। पुलिस द्वारा लगातार सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आईईडी, विस्फोटक सामग्री और छिपे हुए डंप को बरामद करना है। लगातार दबाव के चलते नक्सली नेटवर्क कमजोर होता नजर आ रहा है।

You May Also Like

More From Author