दंतेवाड़ा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 5 किलो का आईईडी बरामद कर किया गया नष्ट

दंतेवाड़ा। मालेवाही थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया। सोमवार सुबह करीब 9 बजे सीआरपीएफ कैंप सातधार से द्वितीय कमान अधिकारी विक्रांत वर्मा के नेतृत्व में सीआरपीएफ 195 बटालियन की यंग प्लाटून और मालेवाही थाना की जिला बल की संयुक्त टीम रोड डी-माइनिंग ड्यूटी पर सातधार से मालेवाही की ओर रवाना हुई थी।

इस दौरान सातधार–मालेवाही मार्ग पर सड़क किनारे जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक पुराना प्रेशर कंटेनर आईईडी बरामद किया गया। करीब 5 किलो वजनी इस विस्फोटक को सीआरपीएफ की बम निरोधक दस्ते (BDS) ने सूझबूझ से डिटेक्ट कर मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

You May Also Like

More From Author